संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक शुक्रवार को औद्योगिक नगर में हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार और केंद्रों पर तलाबंदी की रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष लाल चंद यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हो रहा है। शिक्षक संगठनों की कई मांगें हैं जिसे सरकार पूरा नहीं कर रही हैं। इसमें मान्यता की शर्तों के संशोधन का शासनादेश वापस लेने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों के विगत मूल्यांकन एवं परीक्षा व्यय का भुगतान तत्काल करने की आदि मांग शामिल हैं।
इस दौरान मलय कुमार पांडेय, गोपाल यादव, गंगा प्रसाद दुबे, ब्रह्मदेव सिंह, गणेश चौरसिया, गिरिजाशंकर सिंह, त्रियुगीनाथ पांडेय, अब्दुल आजाद, विजय कुमार यादव, मतीन खां समेत अन्य मौजूद रहे।