फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न जांच, न एक्स-रे, मरीज परेशान

Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ge No : 0सेमरियावां सीएचसी
विज्ञापन
सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन जगह मशीन नहीं
विज्ञापन

सेमरियावां मेंं मशीन नहीं, पर टेेक्नीशियन की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बदतर हो गई है। इन केंद्रों पर एक्स-रे और ब्लड जांच के लिए मरीजों को बाहर पैथाेलॉजी का सहारा लेना पड़ता है। सेमरियावां सीएचसी में एक्स-रे मशीन नहीं है, लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। इसकी वजह से टेक्नीशियन से अन्य कार्य कराया जाता है।
सेमरियावां संवाद के अनुसार सीएचसी सेमरियावां में एक्स-रे की जांच के लिए मशीन नहीं है, जबकि टेक्नीशियन की तैनाती है। इनसे विशेष टीकाकरण का कार्य लिया जाता है। केंद्र पर शुगर, बलगम, टीवी आदि जांच होती है, अन्य जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है। सांथा संवाद के अनुसार सीएचसी लोहरसन पर एक्स-रे जांच की कोई सुविधा नहीं है। ब्लड जांच होता है तो उसमें शुगर और यूरिन के अलावा अन्य जांच नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

बेलहर संवाद के अनुसार सीएचसी में एक्स-रे जांच की सुविधा नहीं है। इसके लिए ब्लड जांच में सिर्फ शुगर व यूरिन की जांच होती है। मेंहदावल में एक्स-रे होता है पर साधारण ब्लड जांच के अलावा अन्य जांच बाहर से कराना पड़ता है। नाथनगर सीएचसी में एक्सरे की सुविधा है, लेकिन ब्लड की जांच नहीं हो पाती है। हैंसर सीएचसी में एक्स-रे मशीन है, लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। इसकी वजह से मशीन संचालित नहीं हो पा रही है। यहां के मरीजों को बाहर पैथाेलॉजी में जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

...
कोट
हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, मेंहदावल में एक्स-रे हो रहा है, ब्लड जांच भी होता है। कुछ कमी है तो उसे दूर कर दिया जाएगा। जिस सीएचसी में एक्स-रे मशीन नहीं है, उसके लिए महानिदेशालय में पत्राचार किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में है।
-डॉ. अनिरूद्ध सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें