फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को दिया जाएगा एफएलएन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शुभारंभ किया गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता वृद्धि करते हुए बच्चों में पढऩे, लिखने व गणितीय कौशल की बुनियादी समझ को मजबूत करना है।
विज्ञापन

बीईओ आशीष कुमार सिंह ने कहा कि एफएलएन शिक्षा का आधार है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा एफएलएन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक बच्चों में पढ़ने-लिखने की आदत तथा गणित की बुनियादी समझ को प्रभावी ढंग से विकसित करने में सक्षम होंगे। विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया है।
शिक्षकों को एफएलएन से नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधियों, मूल्यांकन तकनीकों और डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी दी गई है। शेष शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में संख्या ज्ञान, मापन, आकार-आकृति जैसी अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। संदर्भदाताओं ने समूह गतिविधियों, व्यावहारिक सत्रों और केस स्टडी के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें