फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रार्थना स्थल का फोटो न भेजने वाले शिक्षक रडार पर

Sun, 14 Jul 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा विभाग ने शुरू की कवायद, बीईओ को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में सुबह प्रार्थना स्थल की प्रतिदिन सेल्फी खींचकर टैबलेट में सुरक्षित कर बीईओ को न भेजने वाले शिक्षकों को शासन के निर्देश पर चिह्नित करने की कवायद में शिक्षा विभाग जुट गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होनी तय है।
जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं, इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में एक लाख चार हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चाें को शिक्षण कार्य करने से पूर्व स्कूल में प्रार्थना कराने और महापुरुषों के प्रेरित करने वाले वाक्य व वचन सुनाने का निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिए थे।
विज्ञापन


प्रार्थना स्थल की फोटो टैबलेट से खींचकर उसे सुरक्षित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया था। विद्यालयों में प्रार्थना सभा स्थल की फोटो खींचे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऐसे शिक्षक जो कि फोटो खंड शिक्षा अधिकारियों को नहीं भेज रहे हैं और जो समय से प्रार्थना सभा में उपस्थित नहीं हो रहे उनके बारे में जानकारी देने को कहा है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन


प्रार्थना स्थल की फोटो न भेजने वाले शिक्षकों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो शिक्षक स्कूल समय से नहीं पहुंच रहे हैं या नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें