- गांव वालों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा में जल निगम के ठेकेदार ने पाइप डालने के लिए गांव के मुख्य मार्गो को खुदवा डाला और पाइप डालने के बाद उसका मरम्मत कराना भूल गया। जिससे गांव के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण अब्दुल कादिर, रामप्रवेश, बुझावन, राधेश्याम, राहत हुसैन आदि का कहना है कि उनके ग्राम पंचायत में सात महीने पहले पानी टंकी का निर्माण हुआ। उसके बाद घर-घर पानी पहुंचाने के लिए गांव की इंटरलॉकिंग सड़क को तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई। पाइपलाइन बिछाने के बाद जिम्मेदार सड़क का मरम्मत कराना भूल गए। जिसके कारण सड़क टूटी पड़ी हुई है और गांव के लोग अपने घरों पर आने-जाने के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी तरह के खेवसिया, किशुनपुर आदि गांव की सड़कों को क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया गया है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पाइपलाइन डालने के बाद तोड़े गए रास्ते का मरम्मत करना संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी है। कई स्थानों से इस तरह की शिकायत आ चुकी जहां मरम्मत कराया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों मैं तोड़े गए रास्ते का मरम्मत जल्द ही कर दिया जाएगा।