फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण प्रिंट के बारे में बताया गया

Mon, 25 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डायट में एफएलएम प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक-
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डाॅयट सभागार में सोमवार को पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। पहले दिन खलीलाबाद ब्लॉक के 100 शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण प्रिंट समृद्ध सामग्री और मोबाइल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों को प्रभावी ढंग से पढाने और आवश्यक कौशल ज्ञान प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय भाषाओं जैसे मातृभाषा या स्थानीय भाषा को कक्षा 5 तक पढ़ाई का माध्यम बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही यह सुझाव भी दिया कि स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रशिक्षक धीरेन्द्र पांडेय, आलोक सिंह, संदीप दुबे, अनीता जय सिंह राजेश पांडे ने दोनों समूहों में विभिन्न सत्रों का संचालन किया। पहले दिन दिवस भाषा सत्र के दौरान लोकगीतों को पाठ्यक्रम से जोड़ने और शिक्षकों द्वारा लोकगीत के सत्र में तीज के अवसर पर सोहर, कजरी, फगुआ गीत गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पूजा, अनामिका, मनभावती, महिमा, वंदना सिंह, तारा देवी, अंशुमान सलभ, जिलाजीत चौहान, गिरिजेश कुमार, मानसिंह,अनीश आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें