फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण में शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाॅयट में साइबर थाने की टीम ने शिक्षकों को साइबर क्राइम अपराध व मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षकों को मिशन शक्ति का प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे ने साइबर अपराध और उनसे बचने के उपाय के बारे में जानकारी व मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण, महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु जागरूक किया। उन्होंने खास तौर से डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसे कॉन्सेप्ट के बारे में बताया। कहाकि हम कैसे साइबर क्राइम से इस नए प्रकार के साइबर क्राइम से बच सके। इसके साथ ही साथ नारी सशक्तिकरण अभियान व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 1098, 181, 112, 102, 108, 1930 व साइबर क्राइम थाने का सीयूजी नंबर 7839873039 को संकट के समय में उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसआई रमेश यादव, आरक्षी रामप्रवेश मद्धेशिया, अमृता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें