फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीईओ हैंसर के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएसए को ज्ञापन देकर बीईओ हैंसर पर शिक्षकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहाकि हैंसर बीईओ द्वारा बिना कारण शिक्षकों के अवकाश आवेदन निरस्त कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका शिकार प्राथमिक विद्यालय लोचीपुर में कार्यरत शिक्षक सुशील कुमार हुए। जो शनिवार का अपने बीमार बच्चे को लेकर मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उन्होंने आनलाइन आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन किया तथा इस आशय की सूचना उन्होंने बीईओ हैंसर बाजार के व्हाट्सएप समूह में भी डाली। उनका आकस्मिक अवकाश का आवेदन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें