फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ नाथनगर के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर में एसडीआई के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बीईओ नाथनगर के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- कमीशनखोरी का आरोप लगाया, बीईओ ने आरोप निराधार बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्राथमिक शिक्षक संघ की नाथनगर ईकाई के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बीईओ पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ने पिछले सत्र में प्रत्येक विद्यालय से कंपोजिट ग्रांट के मद में शासन द्वारा भेजी गई धनराशि में से 25-25 सौ रुपये की वसूली किया है। इस सत्र में भी बीईओ कंपोजिट ग्रांट के मद से उसी तरह वसूली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बच्चों के स्कूल ड्रेस की धनराशि में भी कमीशन मांग रहे हैं। डेस्क और बेंच के मद में भी बीईओ द्वारा वसूली किया जा रहा है। शिक्षकों ने चेतावनी दिया कि यदि बीईओ को ब्लॉक से नहीं हटाया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा। वहीं बीईओ नाथनगर ध्रुव कुमार का कहना है कि शिक्षकों का आरोप बेबुनियाद है। जो शिक्षक स्कूल पर समय से नहीं आना चाहते है वहीं आरोप लगा रहे है। शिक्षकों को स्कूल पर समय से आना होगा। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय, कोषाध्यक्ष धर्मपाल राव, मंत्री वीरेंद्र प्रताप, आत्माराम चौधरी, विजेंद्र, विवेक पांडेय, रणविजय सिंह, संजय सिंह, अर्चना यादव, जया जायसवाल, सोनल यादव, सोमई प्रसाद, राम दरश, राम रतन, विनय सिंह, विष्णु यादव, शुभम जायसवाल, स्वरूप, राहुल यादव, डा संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें