फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक कराएंगे परिषदीय स्कूलों से आठवीं पास विद्यार्थियों का नामांकन

Mon, 07 Apr 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आठवीं कक्षा पास करने वाले छात्रों को अभियान चलाकर कक्षा नौ में प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क करेंगे। इसके साथ बीएसए कक्षा आठवीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की सूची जीआईसी के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे। यह आदेश शासन से जारी हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और हर बच्चे को उच्च शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अब कक्षा आठवीं पास करने के बाद किन्हीं कारणों के चलते आगे की पढ़ाई न करने वाले बच्चों के लिए शासन की ओर से पहल की गई है। इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज सहित एडेड, वित्त विहीन विद्यालयों व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आठवीं पास करने वाले छात्रों को कक्षा नौ में शत-प्रतिशत प्रवेश दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इसमें राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के लिए यहां के प्रधानाचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क करेंगे। छात्रों के बारे में जानकारी कर उक्त बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करके उनका प्रवेश विद्यालय में कराएंगे। इसके साथ ही कक्षा 8वीं पास करने वाले छात्रों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से 15 अक्तूबर तक अभियान चलाकर प्रवेश कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चला कर कक्षा आठवीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा नौ में प्रवेश कराया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें