फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों से पूछेंगे सवाल

Wed, 30 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब हर सप्ताह अपनी कक्षा के कम से कम पांच बच्चों का निपुण मूल्यांकन निपुण एप से करेंगे। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों को बच्चों के पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिले में 1247 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिनमें करीब 1.3 लाख छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के सीखने का स्तर बेहतर करने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालयों और बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण सामग्री के जरिए बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जाता है। जिसमें एआरपी, डायट मेंटर और एसआरजी भी सहायता करते हैं। शासन के निर्देश पर विद्यालयों के शिक्षक अब हर सप्ताह निपुण मूल्यांकन करेंगे।
इसमें पांच बच्चों का निपुण मूल्यांकन किया जाएगा। यह मूल्यांकन निपुण एप के जरिए किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निपुण एप पर मूल्यांकन के लिए कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक तैयार किया गया है। जिसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता आंकने वाले प्रश्न शामिल हैं।
विज्ञापन

एप में शिक्षक, पर्यवेक्षक और मास्टर ट्रेनर शामिल किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। पांच बच्चों का हर सप्ताह निपुण मूल्यांकन होने से बच्चों की शैक्षित क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें