फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने भटके बच्चों को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने भटके बच्चों को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

- रिश्तेदारी में आए बच्चे तीन किलोमीटर दूर पहुंच गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार को महुली कस्बे में रिश्तेदारी में आए तीन मासूम बच्चे भटक कर तीन किलोमीटर दूर भगौतीपुर परिषदीय स्कूल के पास पहुंच गए। शिक्षक ने बच्चों को परेशान देख उनको रोक लिया। बाद में बच्चों के घरवालों के पहुंचने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

महुली कस्बा निवासी अजय के घर मंगलवार को जन्मदिन का कार्यक्रम था। उनके घर रिश्तेदार महिला तारा देवी तौलियाडीह, सहजनवां जिला गोरखपुर और सिखती देवी निवासी कमोखर जनपद बस्ती भी आई थीं। बुधवार को उनके रिश्तेदारी के तीन बच्चे घर से दुकान पर टॉफी खरीदने के लिए निकले। तीनों मासूम भटकते हुए तीन किलोमीटर दूर भगौतीपुर परिषदीय विद्यालय के निकट पहुंच गए। उसी दौरान शिक्षक मनीराम चौधरी की नजर उन बच्चों पर पड़ी। बच्चे परेशान दिख रहे थे। उन्होंने बच्चों को टॉफी-बिस्कुट आदि दिलाया और बच्चों को स्कूल ले गए। सूचना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की भीड़ भी जुट गई। कुछ देर बच्चों को तलाशने परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में भटक कर पहुंची दीपिका (6), राहुल (4) और अंशिका (4) को उनके परिजन को सौंप दिया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी मीरा देवी, सोहरती देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें