फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डायट प्राचार्य के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक

Wed, 14 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मध्याह्न भोजन में बच्चों की संख्या मिली अधिक
विज्ञापन

- प्राथमिक विद्यालय केंचुआखोर, कंपोजिट विद्यालय मेंहदूपार व रैधरपार की जांच की

संवाद न्यूज़ एजेंसी

धर्मसिंहवा। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य ने मंगलवार को सांथा विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्याह्न भोजन में बच्चों की संख्या अधिक, बिना अवकाश लिए शिक्षक की अनुपस्थिति सहित कई कमियां मिलीं। निरीक्षण की सूचना पर परिषदीय विद्यालयों में हड़कंप मच गया।

डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय केंचुआखोर, कंपोजिट विद्यालय मेंहदूपार व रैधरपार का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय केंचुआखोर में सभी शिक्षक अध्यापन कार्य करते हुए मिले। यहां पर सब कुछ ठीक-ठाक था। प्राचार्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मेंहदूपार व रैधरपार में शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब मिली। यहां विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों पर निपुण लक्ष्य प्राप्ति की कार्ययोजना नहीं मिली। दोनों स्थानों पर कक्ष आधारित अध्यापन कार्य, टाइम व स्टडी आधारित अध्यापन कार्य देखने को नहीं मिला। बताया कि विभागीय सामग्रियों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। विज्ञान व गणित किट शोपीस बन कर रखे हुए थे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मेंहदूपार के सहायक अध्यापक दीपक कुमार बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। साथ ही एमडीएम में छात्रों की संख्या अधिक दिखाई गई थी। डायट प्राचार्य ने बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण का रिपोर्ट संबंधित विभाग की उच्चाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें