फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

Wed, 20 Jul 2016 11:43 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने बाइक जलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को अटेवा के आह्वान पर शिक्षकों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शहर मेें बाइक जलूस निकाला। नगर के विभिन्न स्थानों से होते जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। 
विज्ञापन


ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षक जूनियर हाईस्कूल परिसर में एकत्र हुए। यहां से बाइक जुलूस निकाला, जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मेंहदावल चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुुंचा। जहां शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय  द्विवेदी आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि पेंशन शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सेवानिवृत्ति के बाद यही आजीविका का साधन है। ऐसे में पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। अटेवा के जिला महामंत्री हरिकिशोर सिंह ने कहा कि पुुरानी पेंशन लागू हुए बगैर शिक्षक चुप रहने वाले नहीं है। 

जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक चैन नहीं है। प्रदर्शन में प्रभाष कुमार यादव, राजेंद्र राय, अमरचंद्र वर्मा, पंकज कुमार चौधरी, अमरेश कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, विक्रमाजीत, प्रमोद कुमार ओझा, विनय शंकर पांडेय, चंद्रेश यादव, गिरजा नंद यादव, विजय यादव, अफजल खान, मोहम्मद सईद, अमित कुमार राय, सईद अहमद खां, फजीउर्रहमान,  सफीउल्लाह, महबूब आलम, वाहिद अली, अनूप कुमार सोलंकी, समीउल्लाह  मौजूद  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें