फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित 13 सूत्री मांग पत्र बीएसए अमित कुमार सिंह को सौंपा।
संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों की पदोन्नति सूची जो कई माह से लंबित है। उसकी अंतिम सूची का प्रकाशन कर पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही यू-डायस पर 30 सितंबर 2022 की छात्र संख्या जो पोर्टल पर दिखाई गई है। वह संख्या विद्यालय के जरिए दी गई वास्तविक संख्या से भिन्न है। इसमें वास्तविक संख्या को फीड करवाया जाए। इसमें शिक्षकों की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन

नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें जो प्रत्येक विद्यालय पर भेजी जानी थी लेकिन न्याय पंचायत पर ही रख दी गई हैं। शिक्षकों को सुदूर विद्यालयों पर ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पुस्तकों को स्कूल तक भेजा जाए साथ ही सत्र 2023-24 में कक्षा चार व पांच की सिर्फ दो विषय की पुस्तकें प्राप्त हैं। उन्हें पूर्ण रूप से वितरित कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र व अनुदेशकों का बकाया मानदेय का भुगतान करने के साथ ही नव चयनित रसोइयों का मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष केसी सिंह, ओम प्रकाश यादव, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, विजयनाथ यादव सुयेब अहमद, जयभान चौधरी, हरिकेश मिश्रा, उदय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें