संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के सांथा लोहरसन मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण बार- बार जल जा रहा है। जिसकी क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सांथा में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
ग्राम प्रधान सांथा नुसरत के नेत़त्व में ग्रामीण नसीर अहमद, नजर मोहम्मद, मोहम्मद ईस्माइल, मोहम्मद अयूब, अब्दुल वहाब, यार मोहम्मद आदि ने कहा कि सांथा लोहरसन मार्ग का ट्रांसफॉर्मर 25 केवीए का है। जिस पर 75 से अधिक कनेक्शन है। अधिक लोड होने के कारण बार -बार जल जा रहा है।
63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए विधायक, सांसद समेत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई गई। जिससे यह ट्रांसफार्मर बार- बार जल रहा है तथा ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।