फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना कंट्रोल रूम और कोविड बचाव के प्रतिरक्षण में परिषदीय शिक्षकों की लगी ड्यूटी से कार्यमुक्त करने की मांग प्राथमिक शिक्षक संघ ने की है। संघ ने बृहस्पतिवार को इस बाबत डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि परिषदीय शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश का लाभ अनुमन्य होने के कारण राजकीय कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश या लाभ नहीं दिया जाता है। इस संबंध में संगठन सरकार से बार-बार मांग भी कर रहा है, पर उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। इधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना काल के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। इसमें प्रदेश में 1621 शिक्षकों की कोरोना से मौत हो गई। उसी तरह से एक बार पुन: ग्रीष्मावकाश के समय में शिक्षकों की ड्यूटी बिना किसी सुरक्षा अथवा कोविड बचाव से संबंधित प्रतिरक्षण दिए बिना तथा शासनादेश के विपरीत कोविड कंट्रोल रूम में लगाकर उन्हें कोरोना संक्रमण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की है। इस दौरान जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव, केसी सिंह, शिवचरन गुप्त, सुयेब अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें