मेंहदावल। सोमवार को बीईओ गरिमा यादव के अगुवाई में बीआरसी सभागार में बीईओ- प्रधानाध्यापक मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विद्यालयवार शासन के निर्धारित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि हमें शासन के निर्देश के अनुसार बच्चों के शिक्षण अधिगम स्तर को बनाए रखने पर गंभीर रहना होगा।
इसमें यू-डायस पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल स्कूल प्रोफाइल तथा टीचर प्रोफाइल का कार्य पूर्ण करने, सत्र 2025-26 में कक्षा एक और छह में नामांकित समस्त छात्रों को पोर्टल पर जोड़ने और अन्य कक्षाओं में नवीन नामांकित छात्रों को इंपोर्ट करने, शिक्षण में दीक्षा एप का सभी शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों द्वारा हर दिन प्रयोग करने, प्राप्त पाठ्यपुस्तकों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, निपुण एप के माध्यम से स्मार्ट क्लास का रेडीनस प्रोग्राम, हर कर्मचारियों के कर्मयोगी पर रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त करने, बूथ वाले विद्यालयों पर हर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं का प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन उनके आयु के आधार पर निर्धारित कक्षा में करने के, प्रेरणा पोर्टल- डीबीटी एप माध्यम से स्टूडेंट वेरिफिकेशन तथा आधार विहीन सभी छात्रों का आधार बनवाने, नैट परीक्षा के आकलन के फलस्वरूप पिछड़ रहे बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण की तैयारी तथा निपुण लक्ष्य के संबंध में चर्चा हुई।
इस अवसर पर एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, सुनील कुमार शुक्ल, नृपेंद्र त्रिपाठी, अजयनाथ मिश्र, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।