फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन उपस्थिति में शिक्षक नहीं दिखा रहे रूचि

Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति होनी है, लेकिन शिक्षक इसमे रूचि नहीं दिखा रहे हैं। फरवरी माह में सिर्फ 22 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई है। जिस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है, वही शिक्षक संगठनों का कहना है कि टैबलेट के साथ ही सिम भी दिया जाए तब शिक्षक इस कार्य को करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 3325 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके साथ ही एक लाख 32 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जानी है। इसके लिए शासन की ओर से शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किया जा चुका है। ऑनलाइन हाजिरी का आदेश एक फरवरी से लागू है, लेकिन कोई भी शिक्षक इस ऑनलाइन हाजिरी का पालन नहीं कर रहा है। इस माह में मात्र 22 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई है। ऐसे में सरकार की इस योजना में शिक्षक रूचि नहीं दिखा रहे है।
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि शिक्षकाें को टैबलेट तो दिया पर सिम नहीं दिया। शिक्षक अपना सिम लगाएंगे तो उनकी गोपनीयता भंग होगी। बैंक खाते शिक्षकाें के मोबाइल नंबर से जुडे हैं। ऐसे में विभाग को सिम की व्यवस्था करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो उसकी खरीदारी के लिए बजट में प्राविधान किया जाए। इस संबंध में बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों व बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जानी है। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को जा रही है। जैसा निर्देश आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें