फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदायूं के जिलाध्यक्ष के निलंबन पर भड़के शिक्षक नेता

Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निलंबन वापस न होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अंबिका देवी की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय पर हुई। इसमें बदायूं के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के निलंबन की गई कार्रवाई को गलत बताया गया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बदायूं के बीएसए बदले की भावना से काम कर रहे हैं। साथ ही, चेतावनी दी जल्द निलंबन वापस नहीं लिया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि बदायूं के बीएसए ने प्रदेशीय अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा से भी अनावश्यक बहस किया। निजी स्वार्थ से प्रेरित होकर किए गए जिलाध्यक्ष के निलंबन को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी शिक्षक विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक को ओम प्रकाश यादव, केसी सिंह, विजय नाथ, जफीर अली करखी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान उदय प्रताप यादव, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शोएब अहमद, हरिकेश मिश्र, बृजभूषण, शिवचरन गुप्ता, नागेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें