फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम का बदला मिजाज, लोगों को कर रहा बीमार

Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। सितंबर में आए दिन बदल रहे मौसम से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोग सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

बारिश भले ही नहीं हो रही है, लेकिन जब काले बादल उमड़ते हैं तो चलने वाली ठंडी हवा जनवरी-फरवरी महीने की ठंड का अहसास करा देती है। जब तेज धूप होती है तो लोग गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं। मौसम के ठंडा-गरम होने का असर मानव जीवन पर पड़ने लगा है। सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी से परेशान होकर लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने की वजह से सीएचसी मलौली में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। आम दिनों में जहां 150 से 200 मरीज पहुंचते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर तक 265 मरीज इलाज कराने आए।
विज्ञापन

रामसेवक, कुमारे, जय प्रताप, सुरेंद्र, लीलावती, प्रिया आदि ने बताया कि एक सप्ताह से खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित हैं। निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। अब सरकारी अस्पताल आए हैं। डॉक्टर साहब ने दवा लिखी है। अस्पताल से दो दवा मिली है। बाकी दवा मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन


...
कोट

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज धूप से बचना चाहिए। सर्दी या बुखार होते ही डॉक्टर से संपर्क कर उनके परामर्श के अनुसार दवा लेनी चाहिए।

-डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी, सीएचसी, मलौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें