फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ख्वाहिश पूरी करने के चक्कर में बन गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएससी,बीटीसी करके शिक्षक बनने की ख्वाहिश लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने अविनाश शहर आया और साइबर आरोपी बन गया। मकान मालिक सेवानिवृत्त फौजी के खाते से करीब आठ लाख से जो ऑनलाइन सामान की खरीदारी की,उसे प्रेमिका से की गई शादी में सामान दहेज में मिलने की बात बता कर घर भेजवाता था। जब घर से सामान उठा कर पुलिस ले आई तो गांव में उसकी काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के भिनखिनी गांव निवासी 27 वर्षीय अविनाश पुत्र देवेंद्र तीन भाई और इकलौती बहन में सबसे बड़ा है। इसके पिता के नाम से एक बीघे जमीन है और पिता मजदूरी करते है। आरोपी अविनाश ने क्षेत्र एक कॉलेज से बीएससी और दूसरे कॉलेज से बीटीसी किया। सुपरटेड की परीक्षा की तैयारी करने वर्ष 2021 में वह खलीलाबाद आया। उसने बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव निवासी आर्मी में हवलदार पद से सेवानिवृत्त श्रीनिवास के नेदुला स्थित मकान में 16,00 रुपये महीने किराए पर कमरा लिया। इसी बीच सेवानिवृत्त फौजी से तालमेल बढ़ाया और उनकी मोबाइल किसी न किसी बहाने लेता रहा। उनके एटीएम कार्ड की फोटो अपनी मोबाइल में खींच लिया।
फ्लीपकार्ड के जरिये मकान मालिक के खाते से बड़ी सावधानी से खरीदारी करता रहा। इस बीच उसने दूसरा कमरा भी किराए पर गैस गोदाम की गली में 1,700 रुपये महीने पर लिया। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती में शामिल हुआ और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन मेडिकल जांच में फेल हो गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता बताते हैं कि आरोपी का एक युवती से चक्कर में चला गया। युवती नर्स भी है। छह फरवरी को सामूहिक विवाह में प्रेमिका से शादी की। डेढ़ साल के भीतर पीड़ित के खाते से धीरे- धीरे कीमती और महंगे सामानों की करीब आठ लाख की खरीदारी की। पूछताछ में आरोपी अविनाश ने बताया कि वह मेंहदावल बाईपास के पते से सामान मंगाता था और सामानों को यह कह कर अपने घर भिनखिनी भेजवाता था कि सामान दहेज में मिले हैं। उसने छह मोबाइल खरीदे थे, जिसे
विज्ञापन

अपने पिता-माता, पत्नी के मायके वालों का देने के अलावा खुद इस्तेमाल करता था।
लैपटॉप आदि भी खरीद कर खुद प्रयोग करता था। सर्विलांस सेल ने काफी मेहनत करके आरोपी को चिह्नित किया। पूछताछ में आरोपी बार-बार यहीं कह रहा था कि वह शिक्षक बनने आया था, लेकिन लालच ने उसे आरोपी बना दिया।पुलिस कर्मियों से लिए गिड़गिड़ा रहा था।
एसपी ने बताया कि पीड़ित सेवानिवृत्त फौजी की तबीयत भी खराब हो गई है। जालसाज किराएदार की करतूत जान कर पीड़ित और आसपास के रहने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए। आरोपी शिक्षक बनने से पहले ही आरोपी बन कर जेल चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें