फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को गणित के प्रश्न हल करने के आसान तरीके बताए

Tue, 31 Dec 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक में स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित सप्ताह यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय गणितज्ञ डाॅ. अनूप कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को गणित के प्रश्न हल करने के आसान तरीके को बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वैदिक गणित के माध्यम से जोड़, घटाना, पहाड़ा, प्रारंभिक गणित व अंक गणित आधारित संख्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणित सप्ताह यात्रा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की कर्मस्थली नालंदा से निकल कर बिहार के गोपालगंज होते हुए सिद्धार्थनगर पहुंची है।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने आर्यभट्ट, श्रीनिवास रामानुजन, आर्किमिडीज, यूक्लिड व जीएच हार्डी के बारे में व उनके द्वारा गणित के क्षेत्र में किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मुस्तन शेरुल्लाह, आशाराम यादव, अजय यादव, जितेन्द्र शुक्ल,रामनरेश यादव, धनंजय आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें