-आठ सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जाएगा
बेलहर। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक से आठ सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जाना है। बेलहर कलां ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति के 40 पुरुषों व 230 महिलाओं समेत कुल 270 सदस्य निरक्षर पाए गए हैं। जिन्हें साक्षर बनाया जाएगा।
बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें भी शिक्षित बनकर शिक्षा का अमृत महोत्सव मनाना चाहिए। सभी अध्यापकों के सहयोग से बेलहर कलां को संपूर्ण रूप से साक्षर ब्लॉक बनाने का हमारा प्रयास जारी है। जिसमें हमें सफलता भी मिली है। पूर्व में भी विद्यालय में कार्यरत रसोईयों को मुहिम चलाकर साक्षर किया गया था।
न्याय पंचायत बेलहर में 20, बूढी बेलहर में 50, कुसरु कलां में 33, लोहरौली में 46, लंगड़ाबार में 42, पिपरा प्रथम में 30 तथा सियाकटाई में 49 सदस्य निरक्षर पाए गए हैं।