फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तांत्रिक पर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के बहाने महिला को बुलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने तिलहवा गांव निवासी दुर्गविजय सिंह के खिलाफ यौन शोषण और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना नौ अक्तूबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि आरोपी तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता है। इसी सिलसिले में उसका पहले से ही महिला के घर आना-जाना था। आरोप है कि नौ अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करने के बहाने महिला और उसके पति को अपने गांव बुलाया। वहां पहुंचने के बाद वह दोनों को बंधे की तरफ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बांध पर पहुंचने के बाद आरोपी ने झाड़-फूंक के लिए एकांत में ले जाने की बात कहकर उसके पति को दूर रोक दिया। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें