फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बार एसोसिएशन तथा एसडीएम के बीच वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़ा बार एसोसिएशन
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम से मिलेंगे तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन तहसील न्यायालय का बहिष्कार कर रहा है, वहीं नायब तहसीलदार को अपनी कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी भी दी है। सुधार न होने पर दो सितंबर से नायब तहसीलदार न्यायालय समेत सभी के विरोध का फरमान जारी किया था। जिस पर शुक्रवार को जिलाधिकारी की पहल पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा एसडीएम के बीच मामले के समाधान को लेकर वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रही। तहसील बार एसोसिएशन तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के जरिए तहसीलदार न्यायालय के कार्य बहिष्कार तथा नायब तहसीलदार की कार्यशैली में सुधार को लेकर प्रदर्शन किया तथा दो सितंबर से तहसील न्यायालय के कार्य बहिष्कार की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए एसडीएम अरुण कुमार ने तहसील बार एसोसिएशन से पहल करते हुए वार्ता कर मामले का समाधान निकालने की पहल की। जिस पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद पाठक के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम करीब तीन बजे एसडीएम के कार्यालय में पहुंचा। वार्ता का क्रम शुरू हुआ एसडीएम अरुण कुमार ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार से वार्ता उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी जाएगी। बार एसोसिएशन तथा बेंच के बीच सामंजस्य बैठा कर कार्य करते हुए वादकारियों को न्याय सुलभ कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन तहसील बार एसोसिएशन एसडीएम के आश्वासन तथा प्रस्ताव को खारिज करते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़े रहे। इस कारण एसडीएम की पहल तथा तहसील बार एसोसिएशन से वार्ता विफल रहा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद पाठक ने कहा कि उपजिला अधिकारी की पहल पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ वार्ता की गई। लेकिन जब तक तहसीलदार मेंहदावल का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक तहसील बार एसोसिएशन कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। शनिवार को उक्त प्रकरण में तहसील बार एसोसिएशन अपर जिलाधिकारी से भी वार्ता कर तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग करेगा। इस दौरान माहेश्वर तिवारी, गोपाल कांदू, बीडी राय, राजकुमार मिश्रा, मनीष तिवारी, विनोद राव, नाजीर प्रसाद, अमरुद्दीन अंसारी, इस्लामुद्दीन, सुरेश सिंह, मोहम्मद अजमल, मिठाई लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें