फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हापुड़ मामले के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं  ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन  कलेक्ट्रेट  में डीएम को दि
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हापुड़ में अधिवक्ता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कामकाज में सहयोग नहीं किया। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं के विरुद्ध बर्बरतापूर्ण किए गए लाठीचार्ज में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाए। घायल अधिवक्ताओं का निशुल्क इलाज राज्य सरकार अपने खर्चे पर कराते हुए घायल अधिवक्ताओं के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा तत्काल रूप से दे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्द नहीं पूरी की गई तो समस्त अधिवक्ता वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान महामंत्री चतुरजी शुक्ल, जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय, विशंभर दयाल, कृष्ण मोहन मिश्र, निरंजन सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुशांत और वसी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें