फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा शासनकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत दिलाने के लिए बूथ, सेक्टर व जोनल स्तर के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं तथा सपा शासनकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा कर उन्हें जोड़ने का काम करें।
विज्ञापन

उक्त बातें सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बड़गो स्थित एक मैरिज हाल में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ, सेक्टर और जोनल कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश का सर्वाधिक विकास हुआ है जबकि भाजपा ने योजनाओं पर विराम लगा दिया। कार्यकर्ता चुनाव से पहले अपने-अपने बूथ मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ने का काम करें। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं।
जिला महासचिव विनोद यादव ने कहा कि सेक्टर स्तर पर संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाए। समाजवाद एक नारा नहीं बल्कि आंदोलन है। जिस तरह सूर्य और चंद्रमा किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं उसी तरह समाजवादी पार्टी के लोग सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

बैठक में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और जोनल प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में संगठन की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। सपा नेता रोहित पांडेय ने कहा कि सभी लोग समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए एक-एक बूथ को मजबूत करने का काम करें।
इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश सचिव लोरिक यादव, नित्यानंद यादव, रामदरश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, रमेश चंद यादव, सुनील सिंह, सुबोध यादव, आलोक यादव साेनू, राहुल यादव बादल, महेंद्र यादव, अखलाख अहमद, मोहम्मद अहमद, रामभरोसे वारसी, गौहर अली, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें