फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उपद्रव करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई

Sat, 13 Jul 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेलहर। क्षेत्र के सांथा लोहरसन गांव में शनिवार को मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम ने पैदल मार्च किया। स्थानीय लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान उपद्रव फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ केशवनाथ, एसओ जितेन्द्र कुमार ने सांथा, सांड़ा, करनजोत, लोहरसन व बेलहर में पैदल मार्च किया तथा लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। गांव व चौराहे पर मौजूद लोगों को भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व को मनाने की बात कही। साथ ही एसडीएम ने कहा कि कोई नई परंपरा कायम नहीं होगा पहले जैसा ही शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा त्योहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उदयभान यादव, तबरेज,दिलीप कुमार, रवीन्द्र निषाद, राहुल,सुरेन्द्र कुमार, लेखपाल अभिषेक सिंह, शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें