फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों पर जान से मारने की धमकी का केस

Sat, 13 Jul 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के चुरियामैर (छड़ना) गांव के दो सगे भाइयों ने एक महीने पूर्व बाइकसवार लड़की को धक्का देने के बाद गाली दिया था। विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता खुशी उर्फ अंकिता त्रिपाठी निवासी चुरियामैर का आरोप है कि वह 14 जून को सुबह नौ बजे बुआ के बेटे की बाइक से सहेली रूबी को गोरखपुर छोड़ने जा रही थी। हरदी चौराहे के निकट गांव के ही दो युवकों ने उसकी बाइक को रोककर धक्का दे दिया व गाली देने लगे। बुआ के लड़के के विरोध करने पर उसे भी दोनों भाई मारे-पीटे व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों अभिषेक व अभय त्रिपाठी निवासी चुरियामैर (छड़ना) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें