फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से भयभीत न हों हृदय रोगी, नियमित तौर पर लेते रहें दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से भयभीत न हों हृदय रोगी, नियमित तौर पर लेते रहें दवाएं
विज्ञापन

- दवा के साथ ही योग और व्यायाम भी करते रहें
सामान्य व्यक्ति से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हृदय रोगी कोविड-19 संक्रमण से डरे नहीं बल्कि सचेत रहें। इसके मरीजों को चाहिए कि वह कोरोना का अधिक भय न रखें। नियमित दवा लें, योग-व्यायाम भी करते रहें। साथ ही अन्य लोगों की तरह फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर कोरोना उन्हें छू भी नहीं पाएगा।
कोविड एल वन अस्पताल के प्रभारी तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि हृदय रोगियों को चाहिए कि वह सामान्य व्यक्ति से थोड़ी अधिक सावधानी बरतें। तनाव मुक्त रहने के लिए योग, मेडिटेशन को बढ़ा दें। नियमित तौर पर व्यायाम करें जिससे शुगर और बीपी कंट्रोल में रहे। कोरोना के कारण हार्ट अटैक पड़ने के चांस कम है। ऐसे मामले अभी देखने को नहीं मिले हैं। खासकर हार्ट पेशेंट को तो बिल्कुल भी नहीं। उनको अपना ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। दवा हमेशा समय पर ही लेनी चाहिए। इसके साथ किसी बात का तनाव न लें। कोरोना संबंधी गाइडलाइन अपनाकर हृदय रोगी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। निरन्तर अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें। कोई भी परेशानी महसूस करें तो तुरंत ही चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने कहा कि भोजन पर हृदय रोगी को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वे अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। दालें और हरी सब्जी, ताजे फल खाए जाने चाहिए। रोटी-चावल कम कर दें। नमक का सेवन कम करें, दवा नियमित और समय पर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बारे में सोचे ही नहीं: डॉ. तन्वंगी
जिला अस्पताल की साइकोलॉजिस्ट डॉ. तन्वंगी मणि शुक्ला ने कहा कि हृदय रोगियों के लिए सबसे अहम बात यह है कि वे विभिन्न न्यूज चैनल पर लगातार कोरोना के समाचारों को कतई न देखें। समाचार पत्र बहुत देर तक न पढ़े तथा परिवार के बीच अधिकतर समय सामान्य दिनचर्या के हिसाब से बिताएं। किसी भी दशा में अतिरिक्त तनाव लेने की कोशिश न करें। दवाओं के सेवन में लापरवाही न बरतें। कोरोना के बारे में सोचें ही नहीं। सब कुछ सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें