संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे अधिक से अधिक आवेदन कराने पर जोर दिया गया। डीएम संदीप कुमार ने कहा कि गरीब बच्चों को आवेदन कराने में सीडीपीओ अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का सहयोग लें। बच्चों की प्राइवेट स्कूलों में आवेदन कराएं। छात्रों के आवेदन को वेबसाइट पर फीड कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत की जाएगी तथा इसकी प्रगति की समीक्षा सीडीओ स्तर से प्रत्येक दिन की जाएगी। निर्बल बच्चों का आवेदन 10 अगस्त तक लिया जाएगा। बैठक में सीडीओ संत कुमार, बीएसए अमित सिंह, डीपीओ विजयश्री समेत अन्य मौजूद रहे।