संतकबीरनगर। शहर के पुरानी तहसील निवासी युवक की मंगलवार शाम को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पुरानी तहसील खलीलाबाद निवासी 30 वर्ष के राहुल गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद