नवागत जिला जज ने परिवार परामर्श केंद्र पर दंपत्ति को मिलाया-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। नवागत जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्थापित सुलह समझौता केंद्र में टूटते परिवार को बचाया गया। इस दौरान एक दंपत्ति को मिलाया गया। जिला जज की मौजूदगी में दंपती एक-दूसरे को माल्यार्पण कर के एक साथ घर गए। जिला जज ने कहा कि लोग सुलह समझौता केंद्र का लाभ उठाए। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, न्यायिक अधिकारी भारती तायल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद