फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों की माैत पर उबाल, मत्स्य सचिव व रेलवे ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 12 Jul 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसा पांडेय में खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से हुई दो बच्चों की मौत के मामले में परिजन ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मत्स्य सचिव, रेलवे ठेकेदार समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इससे पहले शनिवार को हादसे वाली जगह पर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने मिट्टी खनन का विरोध किया। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। कुसैना खुर्द के परविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे उनका सात वर्षीय बेटा प्रभाष कुमार व गांव के नौ वर्षीय कुनाल शौच के लिए घर से निकले थे। दोनों बच्चे निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास खोदे गए गड्ढे में डूब गए। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के चलते रेलवे ठेकेदार द्वारा खोदे गए 15 फिट गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भर गया। इस कारण दोनों बच्चों की उसमें डूब कर मौत हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी लोगों द्वारा इस गड्ढे और बैरिकेडिंग न होने की शिकायत ठेकेदार व मत्स्य समिति के सचिव से की गई थी। इसके बावजूद कोई बाउंड्री, बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। इसी लापरवाही की वजह से दो मासूमों की जान चली गई। तहरीर में मांग की गई कि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इसलिए दोषी सचिव, ठेकेदार व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

के सामने ग्रामीणों ने दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें