फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बना रही सरकार

Thu, 01 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय सिक्टहा परमेश्वरपुर में बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत विद्यालय के 140 छात्र छात्राओं को टैबलेट दिए गए। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंबरीश उर्फ रक्कू पाल ने कहा कि सरकार का युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का प्रयास काफी सार्थक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं की शिक्षा-दीक्षा तथा रोजगार के अवसरों पर ध्यान देने के साथ ही एक संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने की पहल कर रही है। शासन की मंशा पूरा कराने में कॉलेज भरपूर सहयोग कर रहा है।
सहायक प्रबंधक विनय पाल ने कहा कि छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य संवारने के लिए टैबलेट के माध्यम से ज्ञान बढ़ा सकते हैं। कॉलेज की छात्रा बेबी, कांती, पूजा, लक्ष्मी, सीमा, अभय सहित 140 विद्यार्थियों को टैबलेट मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष पाल ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन, डॉ. सुभाष, नवनीत सिंह, रामचंद्र सिंह, अनूप सिंह, राम वृक्ष, राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें