फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी के 193 विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

Thu, 01 Jun 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मुख्यअतिथि ने छात्र छात्राओ में टेबलेट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकाेत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें 193 छात्र- छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाने के बाद विद्यार्थी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार ने कहा कि इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को मिल रहा है, और यह योजना निश्चित ही उनके सशक्तीकरण में सराहनीय कदम है। सरकार की नई योजना के तहत सभी युवा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है, जिससे युवाओं का पढ़ने में मनोबल बढ़े और आसानी भी हो। उन्हें देश-विदेश की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर सकें।
उन्होंने कहा कि आज तेजी से टेक्नीकल क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसकी जानकारी से युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलता रहेगा। बीएड विभाग के प्रोफेसर विजय राय ने कहा कि इस योजना का ज्यादा लाभ पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिल रहा है। सरकार के इस कदम से अमीर गरीब के बीच की दूरी को कम करने व सभी विद्यार्थियों को समान सुविधा देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहिणी भारद्घाज, चंदा यादव, अभिषेक, प्रीति, आलोक, किरण, जय प्रकाश समेत महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें