फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख समेत 106 पर गिरफ्तारी की तलवार

Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन व अधिकारियों से नोकझोंक करना प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद को काफी महंगा साबित हुआ। कलक्ट्रेट नाजिर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद इसमें शामिल पूर्व ब्लाॅक प्रमुख समेत 106 लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी दिख रही है। ऐसे में ब्लाॅक प्रमुख ने 9 अक्तूबर को होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठक को स्थगित कर दी है। सेमरियावां ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख व वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद की अगुवाई में 6 अक्तूबर को क्षेत्र के बीडीसी और ग्राम प्रधान ने विकास कार्य को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद नाजिर सदर कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद व उनके भाई फैयाज अहमद निवासी ग्राम सुकरौली थाना दुधारा, हबीबुर्रहमान उर्फ कुरे (ग्राम प्रधान) ग्राम अगया, गुरफान अहमद निवासी ग्राम सेमरियावां, योगेश्वर निवासी ग्राम बारीडीहा, रितेश पांडेय निवासी ग्राम मझौरा थाना घनघटा एवं अन्य अज्ञात 100 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस केस के दर्ज होने के बाद इसमें शामिल लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिख रही है। इसी का हवाला देते हुए ब्लाॅक प्रमुख ने 9 अक्तूबर को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है।
सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर हो रही पहचान : मंगलवार को नाजिर की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों की पहचान शुरू कर दी है। इसके लिए कलेक्ट्रेट में लगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें