फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वीमिंग पूल और पवेलियन हाल के लिए शासन को भेजा 4 करोड़ 92 लाख का प्रस्ताव

Wed, 31 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और पवेलियन हाल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने 4. 92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के निर्माण को लेकर जिले के युवा तैराक काफी रोमांचित हैं।
विज्ञापन

जिले में खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए शासन ने एथलीटों और खिलाड़ियों को अपने ही जिले में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा तमाम योजनाएं बना रही है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल और एथलेटिक्स में रुचि रखने वाले युवाओं को स्थानीय स्तर व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पहल जारी है। इसी कड़ी में जिले के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और पवेलियन हाल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने 4 .92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
उप जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि स्टेडियम में स्वीमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में अपना कॅरिअर संवारने की सोच रहे युवाओं को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पूल बनने से जिले के युवा अभ्यास के जरिये तैराकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें