फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने महापुरुषों की प्रतिमाएं साफ कीं

Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने महापुरुषों की प्रतिमाएं साफ कीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय  विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवकों ने शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन


 विधियानी गांव में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें घर-घर जाकर स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं नें गांव की महिलाओं एवं पुरुषों से संवाद कर उन्हें बेटी की शिक्षा के महत्व को समझाया। कहा कि बेटी के शिक्षित होने से घर परिवार आगे बढ़ता है। 
 इसलिए बेटियों को अवश्य पढ़ाएं। इसके बाद कूड़ी लाल सरस्वती विद्या मंदिर मेें एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर एसएन पांडेय ने कहा कि एनएसएस देश प्रेम की भावना जागृत करता है। आज महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिला बेहतर कार्य कर रही है। समाज को सम्मान की निगाह से देख रहा है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत विजय कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अमर सिंह गौतम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें