संतकबीरनगर। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के तहत नौ अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक मगहर में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग सहित अन्य विभागों द्वारा उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि दीपावली महापर्व के अवसर पर 9 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक मगहर में स्वदेशी मेला आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेले का उद्देश्य एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार के लिए हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना है। देशी उत्पादों की गुणवत्ता व विविधता का प्रदर्शन, उत्पादकों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना है। आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को व्यापार अवसर, स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करना है। संवाद