फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 03 Feb 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बघौली में स्वच्छता वाहन को रवाना करते विधायक- स्रोत आयोजक - फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
तिघरा। आकांक्षी विकासखंड बघौली में संपूर्णता स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी रहे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। कहा कि स्वच्छता और महिला सहभागिता किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता की अहम भूमिका है और सभी को इसमें सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीप श्रीवास्तव, राजू भारती, मनी राम यादव, प्रेमचंद यादव, दिलीप पांडेय, अलका पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें