फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहू से नजदीकी के शक में युवक का बाकी से गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द के टोला केवटहिया में शुक्रवार की शाम को बहू से नजदीकी के शक में ससुर ने युवक की बाकी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


टोला केवटहिया के शिव लखन निषाद का आरोप है कि उनके 28 वर्षीय बेटे रमेश का गांव के जुगानी के घर आना-जाना था। जुगानी के पिता मुराली निषाद (65) को शक था कि उनकी बहू की रमेश से नजदीकी है। इसी वजह से मुराली को रमेश से चिढ़ थी। शुक्रवार की शाम पांच बजे रमेश से मुराली की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मुराली ने बाकी से रमेश के गले पर प्रहार करके घायल कर दिया। घायल रमेश को हरिहरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सूचना पर प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई है। परिजनों की तरफ से जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें