ब्लूमिंग बड्स के सूर्यांश 97 प्रतिशत अंक पाकर बने जिला टॉपर
- सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के तुषार और ब्लूमिंग बड्स के अमन 96 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सूर्यांश शुक्ल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान बनाया है। वहीं सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तुषार पांडेय और ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंडरी स्कूल के अमन चौरसिया ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र व गोरखपुर जिले हरपुर बुदहट निवासी सूर्यांश शुक्ल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान बनाया है। उसी विद्यालय के अमन चौरिसया ने 96 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमकुम सिंह, शालिनी निषाद, और अदिती मौर्य ने 95 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य डीसी श्रीवास्तव, राजेश पांडेय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वहीं सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र व खलीलाबाद शहर के बरदहिया निवासी तुषार पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। अमरजीत ने 94.7 प्रतिशत अंक लाकर जिले में आठवां स्थान पाया है। इन छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशक सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, बलराम यादव ने मिठाई खिलाकर बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के छात्र मधुसुदन ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी विद्यालय के इंद्रमणि ने 93.2 प्रतिशत अंक पाया है। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिंह, वीके मिश्र आदि ने बधाई दी है। इसी तरह से जीआर एकेडमी देवडाड़ के छात्र आशीष शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के संरक्षक घनश्याम तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, प्रिंस त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल के छात्र वैभव पटेल ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय, अंजना पांडेय आदि ने बधाई दी है।