संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी ने सूर्या त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के बौद्ध प्रांत का प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पूर्व वह प्रदेश सचिव, पूर्वांचल प्रांत के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, सिद्धार्थ नगर तथा महाराजगंज के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सूर्या त्रिपाठी को मीडिया में पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने के कारण पार्टी ने उनको प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। सूर्या त्रिपाठी ने कहा कि इस कठिन समय मे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव, महासचिव अजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, जुनैद अहमद, राजवंत यादव, धर्मेंद्र आर्या, अनुराग, तीरथ आदि शामिल रहे। संवाद