फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बगावत के सुर हो रहे तेज

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बगावत के सुर हो रहे तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस ने संतकबीरनगर सीट से जिलाध्यक्ष परवेज खान को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका तो शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान समेत कई पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवार का विरोध किया। इन लोगों ने चेतावनी दी टिकट नहीं बदला गया तो कांग्रेस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद  और पूर्व जिलाध्यक्ष  ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्णय से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिले के पदाधिकारी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी बात रखेंगे।  इस दौरान आलोक यादव, ब्लॉक प्रमुख मुमताज खान, कुुंवर राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र शुक्ल, महासचिव अंबिका राय मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें