फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक से मिला दिल को सुकून

Thu, 29 Sep 2016 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
शहीद गणेश की पत्नी गुड़िया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में शामिल घूरापाली निवासी गणेश शंकर यादव के घरवालों के साथ ही गांव के लोग भी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से उत्साहित हैं। शहीद गणेश की पत्नी, बहन और बड़े भाई ने कहा कि पीओके में सेना की कार्रवाई और आतंकियों के मारे जाने से दिल को सुकून तो मिला पर इतना की काफी नहीं है। देश में आतंकी घटनाएं न हों इसके लिए अभी और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


शहीद गणेश शंकर की पत्नी गुड़िया ने कहा कि उनके पति सहित 18 सैनिक उड़ी के आतंकी हमले में शहीद हुए थे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना के जवानाें द्वारा पीओके में जाकर आतंकियों को मारने की कार्रवाई सराहनीय कदम है। इससे शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी और साथ ही उनके घरवालों के दिलों को सुकून मिलेगा। अभी और ठोस कार्रवाई की जरूरत है, जिससे पाकिस्तान दोबारा दुस्साहस न करे। कार्रवाई से उनके कलेजे को भी ठंडक पहुंची है। 

जबकि शहीद के बड़े भाई सुरेश यादव ने कहा कि कार्रवाई से शहीदों के परिवार जहां खुश हैं, वहीं आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान के विरुद्ध भारत सरकार की यह कार्रवाई सराहनीय है। पूरा देश इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में पाकिस्तानी आतंकवादियों की खात्मे के लिए सरकार हर स्तर की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


छोटी बहन बहन इसरावती ने कहा कि हमने भाई खोया और मेेरी भाभी ने पति खोया। शहीद भाई का दर्द किसी और को न मिले इसलिए भारतीय सेना ने आतंकियों पर कार्रवाई की है। उससे शहीदों की आत्मा को शांति तो मिलेगी ही, वहीं भविष्य में अब किसी बहन को भाई से व किसी पत्नी को पति खोने का गम नहीं रहेगा। हमने एक भाई खोया था पर सैनिकों के रूप में हमारे भाईयों ने यह कार्रवाई कर बहन को सुकून दिया है। 

जबकि घूरापाली के अनिल निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह वादा किया था कि पाकिस्तान के अंदर घुस कर भारतीय सेना आतंकवाद का खात्मा करेगी। इस कार्रवाई से देश का हर शख्स प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। जो कार्रवाई भारतीय सेना ने की है। वह उसके धैर्य और आत्मबल का परिचायक है। शहीद गणेश शंकर का पूरा गांव भारतीय सेना के इस जज्बे व पीएम के जवाबी कार्रवाई को दिल से सलाम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें