फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के पहलवान अम्बिका ने सुरेंद्र को पटकनी दी

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
अयोध्या के पहलवान अम्बिका ने सुरेंद्र को पटकनी दी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम सभा चकदही में गुरुवार को स्वर्गीय राम दुलारे यादव की स्मृति में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कुश्ती के जोर आजमाइश के दौरान अयोध्या के पहलवान अम्बिका दास ने सुरेंद्र यादव को पटकनी दी। राजन मिश्र तेलौरा ने प्रदीप गोरखपुर को हराकर कुश्ती जीती। इसी क्रम में चकदही के पहलवान विजय यादव ने गाजीपुर के पहलवान को पटकनी देकर मुकाबला जीता। कु्श्ती में अयोध्या, महराजगंज, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बनारस, मुगलसराय सहित कई जिले के पहलवानों ने जोरआजमाइश की। 
विज्ञापन

 कुश्ती दंगल का उद्घाटन खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी सुबोध यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती की विरासत को बचाएं रखने की जरूरत है। वर्तमान में उपेक्षा के कारण कुश्ती दंगल कम हो रही है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इसे बचाने के लिए काम कर रहे हैं, वह सब बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यदि क्षेत्र के जनता ने उन्हें विधान सभा में भेजने का काम किया तो न सिर्फ कुश्ती बल्कि अन्य खेलों के साथ विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। पूर्व सांसद भालचंद्र यादव ने कहा कि उनका कुश्ती से पुराना नाता रहा है। कुश्ती न सिर्फ सौहार्द का काम करती है बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। वर्तमान में कुश्ती में अब अपार संभावनाएं है। इसके बाद आयोजक राजन यादव ने अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्रह्मशंकर भारती, बृजभूषण पांडेय, संजय यादव, विजय पहलवान, राम सजन यादव, रविंद्र यादव, सिरजात यादव, शिव कुमार यादव, शिवपूजन यादव, राम करन यादव, राम अशीष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें