संतकबीरनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत माह जून 2023 में खाद्यान्न वितरण 13 जून से प्रारंभ होगा और 22 जून तक चलेगा। वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम राशन नि:शुल्क खाद्यान्न प्रति कार्ड, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से संबद्ध यूनिटों पर पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट, जिसमें दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल वितरित कराया जाएगा।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को त्रैमास अप्रैल 2023 से जून के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रतिकिग्रा की दर से 54 रुपये में वितरण कराया जाएगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक की सीमा तक उपलब्ध रहेगी।
अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी के संबंध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।