फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कोटेदारो में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा तहसील में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक के कारनामों से परेशान कोटेदारों में रोष है। कोटेदारों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक उनका शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोटेदारों ने बताया कि क्षेत्र के सात कोटेदारों को पूर्ति निरीक्षक छह माह से परेशान किए हुए हैं। कोटेदारों के विरुद्ध गांव से वितरण में अनियमितता बरते जाने का आरोप कार्ड धारकों ने लगाया है, जिसकी जांच उप जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक ने गांव जाकर कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया, जिसकी रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक आज तक उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई। कोटेदारों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक उसी शिकायत और कार्रवाई की आड़ में आर्थिक शोषण कर रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह नियम के तहत किए जा रहे हैं। जो लोग इस तरह का आरोप लगा रहे हैं वह लोग खुद गलत हैं। अपने ऊपर लटक रही कार्रवाई की तलवार से घबराकर अनर्गल बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें